{"_id":"610c2cc28ebc3ebda70cfb75","slug":"bed-joint-entrance-examination-will-be-held-today-at-11-centers-muzaffarnagar-news-mrt550630664","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा आज 11 केंद्रों पर होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा आज 11 केंद्रों पर होगी
विज्ञापन
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज 11 केंद्रों पर होगी
मुजफ्फरनगर। प्रदेशभर में शुक्रवार से होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। जनपद में प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर 4800 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, एसडी डिग्री कॉलेज, जैन कन्या डिग्री कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज आर्य समाज रोड, दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी, एसडी कन्या इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, इस्लामिया इंटर कॉलेज आर्य समाज रोड तथा एसडी इंटर कॉलेज रोडवेज बस स्टैंड से पास बनाए गए हैं। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा में 4800 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शुक्रवार को दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली नौ बजे से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक को उप नोडल समन्वयक बनाया गया है।