फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Be careful now or else the city will become a hotspot

अब तो संभल जाओ, वरना शहर बन जाएगा हॉटस्पॉट

Thu, 23 Apr 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Be careful now or else the city will become a hotspot
नगर की दाल मंडी,पानमंडी में लॉक डाउन में छूट के दौरान खरीददारी को उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते पूरा एक माह हो गया, मगर शहर की दाल और सब्जी मंडी में भीड़ कम नहीं हुई। बृहस्पतिवार को शहर में लॉकडाउन की तमाम व्यवस्थाएं औंधे मुंह गिर पड़ी। बड़ी संख्या में भीड़ खरीदारी के लिए शहर की मार्केट में आ गई, जिसे रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन के शिवचौक और दाल मंडी को बैरिकेडिंग लगाकर बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार से मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान माह की शुरूआत मानी जा रही है, जिसके लिए बृहस्पतिवार सुबह खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ शहर के बाजारों में उमड़ पड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन के तमाम इंतजाम ध्वस्त हो गए। शहर के दाल मंडी, पान मंडी व खालापार क्षेत्र के साथ ही अन्य मार्केट में भी लोगों की भीड़ लग गई, जिससे पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए। आनन-फानन में शहर में मौजूद तमाम पुलिस फोर्स को सड़कों पर उतार दिया गया। शिवचौक व दाल मंडी के साथ ही खालापार-लोहिया बाजार की तो बैरिकेडिंग कर वाहनों, राहगीरों का आवागमन रोक दिया गया। इसके बाद भी भीड़ पर काबू नहीं पाया जा सका तो सुबह 8.30 बजे से ही मार्केट को बंद कराना शुरू करते हुए लोगों को घर लौटाना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि रमजान माह के लिए खरीदारी करने को बड़ी संख्या में लोग मार्केट पहुंचे, जिन्हें रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। शुक्रवार को भी भीड़ उमड़ने की आशंका है। किसी को भी बेवजह या मामूली सामान के लिए मार्केट की तरफ आने नहीं दिया जाएगा। सभी अपने आसपास क्षेत्र से ही खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed