Nikay Chunav Muzaffarnagar: बॉर्डर पर बेरिकेडिंग, सात हजार पुलिसकर्मियों के सुरक्षा घेरे में मतदान जारी
मुजफ्फरनगर जनपद में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद हैं। जिले में बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं सात हजार पुलिसकर्मियों के सुरक्षा घेरे के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के लिए आज मतदान किया जा रहा है। संवेदनशील, अति संवदेनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर बीएसएफ, पीएसी व पुलिसकर्मी तैनात है। जनपद के थानों की पुलिस ने मतदान वाले क्षेत्र में रहने वाले शरारती तत्वों को रेड कार्ड जारी कर चेतावनी दी हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस सेक्टर अधिकारी, कलस्टर व क्यूआरटी टीम भ्रमण करेंगी। एसएसपी संजीव सुमन ने शरारती व अराजक तत्वों के साथ सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Update Live: पश्चिमी यूपी के चार जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी, बूथों पर लगी लंबी कतारें
यह पुलिस बल है तैनात
- बीएसएफ की एक कंपनी,
- पीएसी की एक कंपनी
- दो हजार होमगार्ड
- साढ़े तीन हजार जिला पुलिसकर्मी
जिले में बॉर्डर पर 22 जगह निगरानी
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड की हरिद्वार व अन्य जनपदों बिजनौर, मेरठ, शामली, बागपत की सीमा पर बैरिकेडिंग लगाई हैं। जिले में पुरकाजी, बिरालसी (चरथावल) पुलिस चौकी, शामली मार्ग पर लालूखेड़ी, फुगाना, बायवाला, भंगेला, रामराज, बैराज सहित 22 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।
मतदान प्रक्रिया में विघ्न डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। मतदान केंद्रों पर जिला पुलिस के साथ बीएसएफ, पीएसी भी तैनात रहेगी। चिह्नित एक हजार शरारती लोगों पर विशेष नजर रहेगी। - संजीव सुमन, एसएसपी