फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baraatis attacked with weapons, many injured

बरातियों पर हथियारों से हमला, कई घायल

Thu, 07 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Baraatis attacked with weapons, many injured
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। गांव जंधेड़ी में आई बरात में बच्चों में हुए झगड़े को लेकर बरातियों और गांव वालों में झगड़ा हो गया। गणमान्य लोगाें ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि विदाई के समय कुछ युवकों ने बरातियों पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कई बराती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के अलमासपुर निवासी शुभम पुत्र नरेश निवासी की बरात टीटू उर्फ अशोक निवासी गांव जंधेडी के यहां आई थी। मामूली बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। गांव के सम्मानित व्यक्तियों ने आपस में बैठकर बच्चों के विवाद का समझौता करा दिया था। बृहस्पतिवार को शाम बरात के विदा का समय हुआ तो गांव के कुछ युवकों ने बरातियों पर हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें बराती मंसूरपुर के गांव अभीपुरा निवासी केशव पुत्र श्यामलाल व खतौली के गांव बुआड़ा कलां निवासी सुशील पुत्र कालूराम के अलावा कई बराती घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ भिजवाया। प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed