{"_id":"653183790ef15873770ac304","slug":"bar-association-president-accused-of-demanding-rs-5-lakh-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-9806-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जानसठ - बार एसोसिएशन अध्यक्ष पर पांच लाख मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जानसठ - बार एसोसिएशन अध्यक्ष पर पांच लाख मांगने का आरोप
Fri, 20 Oct 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। बार एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित अधिवक्ता और एसोसिएशन के अध्यक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार गुर्जर ने अध्यक्ष शशि सैनी पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अध्यक्ष व अन्य कुछ व्यक्तियों ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की। अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। इससे पहले अध्यक्ष ने भी तहरीर दी थी। पुलिस इस मामले की दोनों तहरीर की जांच पड़ताल कर रही है।
तहसील जानसठ के गांव ढ़ांसरी निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार गुर्जर ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार को तहसीलदार न्यायालय में मुकदमे की तैयारी करने जाते समय रास्ते में बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने अन्य कुछ व्यक्तियों के साथ उनको रोककर गाली गलौज की। आरोप है कि पांच लाख रुपये भी मांगे। गाली गलौज और मारपीट का आरोप है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इससे पहले बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि सैनी ने अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार गुर्जर और नौशाद अहमद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस दोनों तहरीर की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि दोनों तरफ से अधिवक्ताओं ने तहरीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
उधर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि सैनी का कहना है कि की सदस्यता से निष्कासित किए गए अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार गुर्जर व नौशाद अहमद ने अब दबाव बनाने के लिए झूठी तहरीर पुलिस को दी गई है।