{"_id":"58518b8f4f1c1ba06f64b569","slug":"banks-were-given-rs-24-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों को बैंकों से मिली राहत, कई बैंकों ने 24 हजार तक रुपये दिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों को बैंकों से मिली राहत, कई बैंकों ने 24 हजार तक रुपये दिए
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बैंकों ने बुधवार को उपभोक्ताओं को खुलकर नोट देने शुरू किए। एसबीआई के अलावा, सेंट्रल बैंक, नैनीताल की शाखाओं ने भी 24 हजार तक का भुगतान किया। पीएनबी ने उपलब्ध कैश के आधार पर पैसा बांटा, लेकिन शहर की सभी शाखाओं ने पैसा वितरित किया। इससे नगर के बैंकों में बढ़ रहा भीड़ का दबाव भी कम होने लगा है। शहर में एटीएम पर बुधवार को भी भीड़ रही, हालांकि लाइनों की लंबाई घटने लगी है।
बैंकों के बाहर लगने वाली लंबी कतारें कैश आते ही छोटी पड़ने लगी हैं। बुधवार को एसबीआई के अलावा सेंट्रल बैंक, नैनीताल बैंक सहित कई बैंकों की शाखाओं ने उपभोक्ताओं को 24 हजार तक का भुगतान किया। पीएनबी की शाखाओं में भी कैश की उपलब्धता के आधार पर दस हजार तक का भुगतान किया गया। बैंकों द्वारा भुगतान शुरू हो जाने से बैंकों के बाहर लगने वाली लंबी कतारें अब छोटी पड़ने लगी हैं।
जो बैंक 24 हजार दे रहे हैं, उनके यहां तो भीड़ अपने आप ही छट गई हैं, क्योंकि 24 हजार मिलने के बाद उपभोक्ता को एक सप्ताह तक कोई भुगतान नहीं मिलेगा। जिन शाखाओं में कम भुगतान हो रहा है, उन्हीं में उपभोक्ता बार-बार जा रहा है। बुधवार को एटीएम पर कतारें तो लगी, लेकिन बैंकों से पैसा मिलने के कारण एटीएम की कतार की लंबाई घट गई है। बैंकों में यदि इसी रफ्तार से पैसा दिया गया तो एक सप्ताह में मारामारी बिल्कुल समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
बैंकों से पैसा निकालने वालों की उमड़ी भीड़
बुढ़ाना में तीन दिन बैंक बंद रहने के बाद मंगलवार को भी सभी बैंकों में कैश न होने के कारण बुधवार को भी बैंकों में भारी भीड़ रही। एटीएम द्वारा पैसा नहीं दिए जाने के कारण ग्राहकों में रोष रहा। कस्बे, देहातों के बैंकों में पैसे जमा करने वाले ग्राहकों की संख्या बुधवार को बहुत कम रही। बैंकों से पैसे लेने वालों की अधिक भीड़ रही। अपने खातों से पैसे निकालने के लिए ग्राहकों को घंटों लाइन में खडे़ रहना पड़ रहा है।
कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नैशनल बैंक पर सबसे अधिक भीड़ रही। कस्बे की केनरा बैंक की शाखा पर सुबह करीब 11 बजे कुछ ग्रामीणों द्वारा लाइन में घुसने के कारण हंगामा हुआ। पुलिस ने हस्तक्षेप कर ग्राहकों को शांत किया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले दिनों की अपेक्षा भीड़ में गिरावट आई है। तीन दिन तक बैंक बंद होने के कारण, अगले दिन सभी बैंकों में कैश न आने के कारण आज भारी भीड़ रही।
ग्रामीणों, शाखा प्रबंधकों का मानना है कि जो भी बैंक मांग के अनुसार पैसे का भुगतान करने लगेगा तो भीड़ स्वयं ही कम हो जाएगी। कस्बे के बंद पडे़ एटीएम ने भी अधिक समस्या पैदा की है। सभी बैंकों के एटीएम से कैश निकलने के बाद स्थिति जल्दी ही सामान्य हो जाएगी।