{"_id":"585040104f1c1b775d649f92","slug":"banks-rush-frenzy","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के बाद खुले बैंकों में मची आपाधापी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के बाद खुले बैंकों में मची आपाधापी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ में तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को खुुले बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के बैंकों के अलावा एटीएम मशीनों पर भी ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई थी। बैंकों में पैसा लेने को लेकर ग्राहकों के बीच आपाधापी मची रही। कुछ बैंकों में दोपहर बाद कैश नहीं देने पर ग्राहकों ने हंगामा किया। वहीं दूसरी ओर जानसठ के बैंकों में भी ग्राहकों की भारी भीड़ रही। पीएनबी में पैसे नहीं मिलने को लेकर ग्राहकों में भारी रोष व्याप्त है। एसबीआई में कर्मचारियों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ अभद्रता भी की।
मंगलवार को तीन दिन की छुट्टी के बाद खुले बैंकों में सुबह 6 बजे से ही एसबीआई, पीएनबी, सर्वयूपी ग्रामीण सहित सभी बैंकों पर ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। बैंकों और एटीएम मशीनों के बाहर लगी लंबी लाइनों में जल्दी पैसे लेकर ग्राहकों के बीच धक्कामुक्की और आपाधापी मची रही। कुछ बैंकों में कर्मचारियों ने कैश नहीं होना बताकर ग्राहकों को पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर ग्राहकों ने बैंकों में हंगामा भी किया।
इतना ही नहीं एटीएम मशीनों पर भी ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। उधर, जानसठ के पीएनबी में कैश नहीं मिलने पर ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। एसबीआई के एक कर्मचारी पर रिटायर्ड शिक्षक रमेश चंद कांबोज ने पैसे निकालने के दौरान अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी शिकायत शाखा के कार्यवाहक प्रबंधक नयन सिंह से की। दूसरी ओर सपा नेता जयप्रकाश कश्यप ने आरोप लगाते हुए बताया कि नोटबंदी से पांच दिन पूर्व उन्होंने एसबीआई बैंक से चालू खाता का नंबर नहीं मांगा था, लेकिन अभी तक कर्मचारियों ने खाता नंबर ही नहीं दिया है। सपा नेता ने इसकी शिकायत बैंक के उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
चरथावल के बैंकों पर हंगामा
तीन दिन बाद बैंक खुलने के कारण कैश निकालने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। पीएनबी दधेडू में महिलाओं की भारी भीड़ रही। हालांकि अपर्याप्त कैश मिलने से बैंकों में हंगामा होता रहा। मंगलवार को लोगों को मामूली कैश वितरण किया गया। भीड़ का आलम यह था कि अधिकांश बैंकों की नगदी दो बजे तक समाप्त हो गई। तीन दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को बैंक खुले, मगर ग्राहकों को किसी ने दो हजार तो किसी ने चार हजार रुपये बांटे। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में कैश डेढ़ बजे ही खत्म होने ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। एसबीआई और सेंट्रल बैंक में भीड़ ने हंगामा किया। कुटेसरा और चौकड़ा में कोल्हू स्वामियों को कैश की किल्लत के चलते भुगतान में दिक्कत हो रही हैं।