फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bank lockout

बैंक में तालाबंदी पर पुलिस से नोकझोंक

Tue, 30 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 30 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bank lockout
पुलिस से नोकझोंक करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
भोपा के जौली में भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने बैंक प्रबंधक के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक पर ताला भी जड़ दिया। जिसे लेकर भोपा थाना प्रभारी से जिला अध्यक्ष की नोकझोंक भी हुई। सीओ भोपा व नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। जिला अध्यक्ष ने कहा 25 सितंबर तक बैंक शाखा प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो सड़क जाम के साथ बेमियादी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


 ग्राम जौली में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने जिला पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा के प्रबंधक के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया । जिला अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि बैंक मैनेजर तथा स्टॉफ के कई लोगों के गलत व्यवहार से क्षेत्र की जनता तंग आ गयी है। लोगों का काम समय पर नहीं करने का आरोप लगाया। ब्लॉक अध्यक्ष मंजर अब्बास पम्मी, अखिलेश चौधरी, शाहरजा नकवी, जाकिर जौली, योगेन्द्र  राठी, रामसिंह, जसविंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि ने भी धरने को  संबोधित किया।
विज्ञापन


धरनारत लोगों ने बैंक पर ताला भी जड़ा, जिसे लेकर जिला अध्यक्ष संजीव तोमर व भाना प्रभारी योगेश शर्मा की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद बैंक मैनेजर को धरने में बुलाया गया, लेकिन इसके बाद भी कोई आश्वासन नहीं मिलने पर लोग नारेबाजी करने लगे और अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। भोपा सीओ सूक्ष्म प्रकाश, नायब तहसीलदार देवेंदर शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। शाह आलम, राजपाल, जाकिर अली, विजयपाल, श्याम सिंह, जमीर, सगीर त्यागी, हसन  मेहंदी, प्रहलाद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed