फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ban on illegal business, only then will the jaggery market Gulzar: Balyan

दो दिवसीय उद्यम समागम का समापन

Sat, 28 Sep 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ban on illegal business, only then will the jaggery market Gulzar: Balyan
एक जनपद एक उत्पाद के समापन कार्यक्रम में मा0 केन्द्रीय राज्य मंत्री ने किसान को सौंपी ट्रैक्टर की - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल गुड़ मंडी में ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत दो दिवसीय उद्यम समागम एवं ओडीओपी प्रर्दशनी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि गुड़ के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पर ही एशिया की प्रसिद्ध गुड़ मंडी गुलजार हो सकती है। समापन समारोह में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने डॉ. बालियान और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन

डा. बालियान ने कहा कि जनपद की गुड़ मंडी में जितना गुड़ पहले आता था, वर्तमान में मंडी में गुड़ की आवक कम हो गई है। जनपद में व्यापक स्तर पर गुड़ का व्यवसाय फैला हुआ है। कोल्हू के द्वारा गुड़ तैयार किया जा रहा है। गुड़ बनाने के लिए नई तकनीक आ गई है। यह गुड़ मंडी एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी के नाम से जानी जाती है। योगी सरकार ने ओडीओपी योजना में जनपद की पहचान गुड़ को शामिल किया है, जो जनपद के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर में विभिन्न चुनौतियां भी हैं, जिसको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, गुड़ उद्योग में गुणवत्ता की समस्या बनी हुई है। गुड़ की गुणवत्ता बढ़ाए जाने के व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैविक गुड़ की मांग बढ़ रही है। गुड़ मंडी में जैविक गुड़ के भंडारण की व्यवस्था कराई जाए। जिससे गुड़ व्यवसाय को अधिक विस्तार मिलेगा। गुड़ का सीजन शुरू होने वाला है। सीजन में गुड़ माफिया सक्रिय हो जाते हैं और गुड़ मंडी तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे गुड़ माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाए, तभी मंडी गुलजार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हमें गुड़ खांडसारी के उत्पादन व उत्पादों को बनाना होगा। हमें सोलर एनर्जी की ओर भी आना होगा, क्योंकि बिजली महंगी होती जा रही है। सोलर पैनल पर सब्सिडी दी जाए। इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे, नगर मजिस्ट्रेट/मंडी सभापति अतुल कुमार, ज्वांइट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा, लखनऊ से आए वैज्ञानिक, उपायुक्त उधोग परमहंस मौर्य के अलावा उद्यमी, किसान आदि मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुुमार ने आभार जताया।
------------------------
उद्यमियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने जनपद के 24 उद्यमियों को प्रशस्तिपत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उद्यम समागम में कृषि विभाग की योजना के अंतर्गत एक किसान को ट्रैक्टर की चाबी और दो किसानों को इंजन सेट प्रदान किया। पोषण स्टॉल के रेसिपी स्टॉल का भ्रमण कर आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया। इसके पहले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

----------------------------
राब, खांड और अजवायन का गुड़ भाया
मुजफ्फरनगर। प्रदर्शनी में ओडीओपी योजना के 50 स्टाल, जिसमें विभिन्न उद्यमियों द्वारा भांति-भांति प्रकार के गुड़ प्रदर्शनी में लगाए गए थे। राब, खांड और अजवायन का गुड़ भी लोगों को खूब भाया। इसके अलावा 50 स्टाल अन्य विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed