फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ban consanguineous marriages and writing caste with names

Muzaffarnagar News: सगोत्र विवाह और नाम के साथ जाति लिखने पर लगाओ पाबंदी

Tue, 18 Nov 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ban consanguineous marriages and writing caste with names
सर्वखाप पंचायत में पहुंचे जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर सिंह के साथ खाप चौधरी एवं जाट महा - फोटो : 1
शाहपुर। सोरम में सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत के दूसरे दिन सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन पर जोर रहा। खाप चौधरियों, थांबेदारों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सगोत्र विवाह का विरोध किया। नाम के साथ जाति लिखने पर पाबंदी की मांग रखी। प्रेम विवाह और अभिभावकों की भूमिका पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

52 पाल खाप चौधरी अरुण जेलदार और दलाल खाप के चौधरी भूप सिंह की अध्यक्षता में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के खाप चौधरियों ने सगोत्र विवाह पर सबसे ज्यादा चिंता जाहिर की। सरकार से मांग रखी कि कानून को दी गई मंजूरी वापस होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार सहमति नहीं बनाती तो दिल्ली को घेरने का आह्वान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि समाज एकजुट रहे। युवा अपने बुजुर्गाें के बताए रास्ते पर चलें। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सर्वखाप के फैसले सर्वमान्य होते हैं। समाज सुधार के लिए यह बड़ा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालम खाप दिल्ली 360 के प्रधान रामकुमार सोलंकी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन को बचाने का सही समय है। आर्यसमाज चौगामा की अध्यक्ष सविता आर्या ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने अपने नाम के साथ कभी जाति नहीं लिखी। ऋषि-मुनि और महापुरुष कभी अपने नाम के साथ जाति नहीं लिखते।

अब जरूरत है कि नाम के साथ जाति नहीं लिखी जानी चाहिए। जाति लिखने से समाज में फासला बढ़ता है।सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मौजूद रहे। संचालन ओमदत्त आर्य देव ने किया।

सर्वखाप पंचायत में पहुंचे जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर सिंह के साथ खाप चौधरी एवं जाट महा

सर्वखाप पंचायत में पहुंचे जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर सिंह के साथ खाप चौधरी एवं जाट महा- फोटो : 1

सर्वखाप पंचायत में पहुंचे जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर सिंह के साथ खाप चौधरी एवं जाट महा

सर्वखाप पंचायत में पहुंचे जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर सिंह के साथ खाप चौधरी एवं जाट महा- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed