फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bad goat market road, passer by

बकरा मार्केट रोड का बुरा हाल, राहगीर बेहाल

Wed, 07 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bad goat market road, passer by
सड़क पर गड्ढा खोदकर पाइप लाइन डालते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बकरा मार्केट रोड का बुरा हाल, राहगीर बेहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के नावल्टी चौक से आबकारी रोड जाने वाले बकरा मार्केट क्षेत्र तक के मार्ग का बुरा हाल है। सड़क पर हर तरफ गड्ढे ही गड्ढे ही बने हैं। नगरपालिका के द्वारा करीब डेढ़ माह से चल रहे पाइप लाइन डालने के कार्य के कारण पूरी सड़क टूट चुकी है। हर समय धूल उड़ते रहने और मिट्टी पड़े रहने से राहगीरों को अपने वाहन निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे इस क्षेत्र के दुकानदार भी परेशान हैं। क्योंकि दुकानों तक ग्राहक जाने से कतरा रहे हैं। वहीं, आए दिन क्षतिग्रस्त सड़क पर वाहन फंसने से जाम की भी समस्या बनी हुई है। करीब डेढ़ माह से चल रहा यह कार्य अब तक अधर में होने से स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। जलनिगम नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अभियंता राजीव त्यागी का कहना है कि विभाग की ओर से बकरा मार्केट रोड पर सीवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। रुड़की रोड से भी सीवर लाइन की कनेक्टिविटी हो गई है। इसी सप्ताह सड़क का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। सीवर डालने के तत्काल बाद सड़क निर्माण नहीं कराया जा सकता। इससे सड़क बैठने का खतरा बना रहता है।
पाइप लाइन डाले जाने के कारण यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण इस पर वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन यहां जाम लगा रहता है, जिससे दुकानों पर ग्राहक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। - अजीम, दुकानदार
विज्ञापन

पाइप लाइन डाले जाने से पूरी सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। पूरे दिन सड़क पर धूल उड़ती है, जिससे दुकानदार भी परेशान हैं। इसका सीधा असर व्यापार पर भी पड़ा है। कोरोना के चलते पहले ही व्यापार ठप है, रही-सही कसर टूटी सड़क ने पूरी कर दी है। - मयंक, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका द्वारा पाइप लाइन डाले जाने का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। करीब डेढ़ माह बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है, जिससे पूरी मार्केट में व्यापार प्रभावित हो चुका है। आए दिन वाहन गड्ढों में फंसे रहते हैं, जिससे जाम की भी स्थिति बनी रहती है। - नदीम, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed