फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Babaji's bulldozer will run in UP, good governance will ring: Sakshi Maharaj

साक्षी महाराज बोले: यूपी में चलेगा बाबाजी का बुलडोजर, सुशासन का बजेगा डंका

Sun, 13 Mar 2022 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Babaji's bulldozer will run in UP, good governance will ring: Sakshi Maharaj
मुजफ्फरनगर : शुकतीर्थ स्थित में वट वृक्ष की परिक्रमा करते साक्षी महाराज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रदेश मे योगी सरकार के सुशासन का डंडा मजबूत रहेगा और डंका बजता रहेगा। प्रदेश की जनता जाग चुकी है, प्रधानमंत्री का महामंत्र सबका साथ सबका विकास अहम मुद्दा रहा। स्वामी प्रसाद मौर्य बहुत पछता रहे होंगे।
विज्ञापन


शुकतीर्थ पधारे सांसद और भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने कहा कि पहले जाति, परिवार वाद की जो राजनीति होती थी, इस बार जनता ने विकास वाद की राजनीति पर अपनी वोट की मोहर लगाई। चुनाव हम विकास वाद पर हम जीत कर आये है। मोदी योगी जी की भूमिका को इस चुनाव में नकारा नही जा सकता। पांच प्रदेशों में चार राज्य में भाजपा की सरकार आना मायने रखता है, आगे आने वाले पचास वर्ष तक यह क्रम चलने वाला है।
विज्ञापन

 

स्वामी प्रसाद मौर्य अब बहुत पछता रहें होगे। ईश्वर को नकार कर इंसान कभी यह समझ लेता है कि वह ही सब कुछ है। उनका जाना हमें कष्टप्रद लगा, लेकिन सपा मे जाकर उनको बड़ा कष्ट हुआ हुआ। देश के किसान भाजपा से नाराज नही थे, जिसका प्रमाण गाजीपुर सहित अन्य धरना स्थल के आसपास की विधान सभा सीट पर रिकॉर्ड मतों से भाजपा के प्रत्याशी जीते है, भाजपा की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थों के लिए कुबैर का भंडार खोल कर रख दिया था। शुकतीर्थ का भी जीर्णोद्धार अलौकिक होगा। भाजपा सरकार में भारतीय संस्कृति धरोहर का बडे़ पैमाने पर संरक्षण किया जा रहा है।


शुकदेव आश्रम, शिवधाम में की पूजा अर्चना
भाजपा सासंद साक्षी महाराज ने शुकदेव आश्रम में महाभारत कालीन प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर शुकदेव भगवान व श्रीकृष्ण मंदिर में पुजा अर्चना की। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने साक्षी महाराज को पटका पहना, शाल ओढ़ाकर आश्रम संचालित भागवत पुस्तकें भेंट की।

इस मौके पर शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव गैलरी का निरीक्षण कर स्मरण करते करते हुए उन्होंने बताया कि स्वामी जी के शिक्षा उत्थान के प्रति जनून और आस्था के भाव को देखकर मैने भी प्रेरणा लेकर अपने संसदीय क्षेत्र के पिछडे़ इलाकों में शिक्षण संस्थाओं को निर्माण कराया है। इस दौरान अचल शास्त्री, ठाकुर शास्त्री, राजेंद्र, प्रधानाचार्य ध्रुवदत्त शुक्ला, प्रधान राजपाल सैनी, भुषणपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed