{"_id":"63de6086bca78c0502169581","slug":"azams-photo-came-on-flex-when-muslim-leaders-got-angry-muzaffarnagar-news-c-14-1-105251-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुस्लिम नेता भड़के तो बैनर पर आया आजम का फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुस्लिम नेता भड़के तो बैनर पर आया आजम का फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर लगाई गई बैनर पर पूर्व मंत्री आजम खान का फोटो न देख पार्टी के मुस्लिम नेता भड़क गए। विवाद बढ़ने पर आयोजकों ने बैनर पर पूर्व मंत्री का फोटो लगा कर मामला शांत किया।
मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने नाराज होकर अपनी फेसबुक वॉल पर लिख दिया कि पालिका क्षेत्र में एक लाख 60 हजार से अधिक मुस्लिम मत होने के बावजूद स्वागत की फ्लेक्स पर एक भी मुस्लिम नेता का फोटो नहीं लगा है। पोस्ट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। आनन-फानन में स्वागत कार्यक्रम के आयोजकों ने जिला कार्यालय पर लगी फ्लेक्स हटाकर दूसरी फ्लेक्स लगाई। जिस पर सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान का फोटो चस्पा कर दिया गया। तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ।