{"_id":"67b8ca394cb3036ca704e9c7","slug":"authority-secretary-reached-nirmana-to-inspect-the-pond-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-140192-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: निरमाना में तालाब की जांच को पहुंचे प्राधिकरण सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: निरमाना में तालाब की जांच को पहुंचे प्राधिकरण सचिव
Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
डूंडी घाट पर अस्थाई पुल पर पहुंचे ग्रामीण : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट के आदेश पर गांव निरमाना पहुंचे अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ तालाब की जांच की। स्थलीय निरीक्षण कर उन्होंने तालाब के चारों ओर चहारदीवारी कराए जाने के दावे की सत्यता परखी।
तहसील बुढ़ाना के गांव निरमाना के तालाब में डूबने से करीब दो वर्ष पूर्व एक युवक की मौत हो गई थी। गांव निवासी सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि उसका 28 वर्षीय पुत्र मोनू सात जून 2023 को बछड़े को पकड़ने के लिए तालाब की ओर दौड़ा था। वह बछड़े के पीछे तालाब की ओर गया तो उसमें डूबने से उसकी मौत हो गई थी। आरटीआई के माध्यम से ली गई सूचना के आधार पर पता चला था कि लघु सिंचाई विभाग की ओर से तालाब सुंदरीकरण और बाउंड्री वाल कराने के नाम पर 1.66 करोड़ रुपये खर्च दर्शाए गए थे।
इस मामले मेंं शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर सुरेन्द्र त्यागी ने हाईकोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा था कि तालाब की बाउंड्रीवाल नहीं की गई थी। जिस कारण उसके पुत्र की मौत उसमें डूबने से हो गई थी। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मौके पर जाकर मुआयना कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
- दो जजों की मौजूदगी में कराया गया ड्रोन सर्वे
हाईकोर्ट के आदेश पर अपर जिला जज अंजनी कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं एडीजे रितेश सचदेवा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को गांव निरमाना पहुंचे। जहां उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। ड्रोन के माध्यम से तालाब का सर्वे कराया गया। जांच के बाद अधिकारियों की टीम लौट गई।