{"_id":"63c57b4373cf690a7e4332d0","slug":"attempted-cyber-fraud-in-the-name-of-entrepreneur-pankaj-aggarwal-muzaffarnagar-news-c-14-1-81199-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: उद्यमी पंकज अग्रवाल के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: उद्यमी पंकज अग्रवाल के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश
Mon, 16 Jan 2023 09:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 16 Jan 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
- पूर्व चेयरमैन ने पोस्ट कर ठग का खुलासा किया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के प्रमुख उद्यमी एवं पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल की सोशल मीडिया पर फोटो के साथ फेक आईडी बनाकर उनके रिश्तेदारों, परिजनों और अन्य लोगों से आर्थिक मदद मांगकर साइबर ठगी की कोशिश की गई। रिश्तेदारों से जानकारी मिलने के बाद उद्यमी पंकज ने आईडी को ब्लॉक कराया और लोगों से अलर्ट किया।
स्वर्गीय लाला मूलचंद सराफ के पुत्र और प्रमुख उद्यमी एवं पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उनके फोटो और नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बनाकर और उनके नाम पर आर्थिक लाभ कमाने के लिए लोगों से पैसा मांगना शुरू कर दिए। पंकज के नाम से इस साइबर ठग ने जिसको भी फोन किया और पैसे मांगे।
आवश्यकता बताते हुए पैसे फोन पे या अन्य डिजीटल वॉलेट से मांगे गए, लेकिन कोई भी ठग के झांसे में नहीं आया। इसकी जानकारी मिलने पर पंकज ने सोशल साइट फेसबुक के माध्यम से लोगों का इस साइबर ठगी के प्रयास की जानकारी देते हुए सचेत किया।
विज्ञापन
पंकज ने बताया कि उनके खुद के भाई से पैसों की मांग की गई। उन्होंने तत्काल ही आईडी को ब्लॉक किया और फेसबुक पर यह संदेश भी प्रसारित कर दिया। किसी ने भी मेरे नाम पर उस साइबर ठग को पैसे ट्रांसफर नहीं किए।