{"_id":"5f722e968ebc3e9be55bac34","slug":"attempt-to-kidnap-farmer-khatauli-news-mrt5035729142","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन
गांव चौरावाला में किसान शहजाद से पूछताछ करती ककरौली पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान को अगवा करने की कोशिश
मोरना। बदमाशों ने गांव चौरावाला के जंगल में खेत से किसान को अगवा करने की कोशिश की। किसानों के शोर मचाने पर बदमाश जंगलों के रास्ते से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित किसान से मामले की जानकारी कर जांच शुरू की।
ककरौली थाने के गांव चौरावाला निवासी इरफान ने बताया कि गांव करहेड़ा व चौरावाला मार्ग पर हमारे खेत हैं, जिसमें छोटा भाई शहजाद गन्ने के खेतों के बीच कार्य कर रहा था। अचानक पीछे से आए चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए शहजाद को अगवा करके उसकी पिटाई शुरूकर दी। इसी बीच मौका पाकर शहजाद ने बदमाश की कलाई पर दरांती से वार कर अपना हाथ छुड़ाकर भागते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर दूसरे छोर पर खेतों में काम कर रहे परिजन सहित आसपास से अन्य किसान भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अपहरण की सूचना मिलने पर गांव से ग्रामीण लाठी डंडों लेकर जंगल में बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी बीच शहजाद गन्ने के खेतों से होते हुए अलीपुर गांव के जंगल में पहुंच गया। वहां खेतों में काम कर रहे किसानों को मामले की जानकारी देकर परिजनों को सूचना देने की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ परिजन बेहोश हुए शहजाद को गांव लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस मामले की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।