फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on Nankana Sahib is a cowardly act, punished by the culprits: Ulama

ननकाना साहिब पर हमला कायराना हरकत, दोषियों को मिले कड़ी सजा: उलमा

Sun, 05 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Attack on Nankana Sahib is a cowardly act, punished by the culprits: Ulama
कारी इस्हाक गोरा - फोटो : DEVBAND
ननकाना साहिब पर हमला कायराना हरकत, दोषियों को मिले कड़ी सजा: उलमा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पाकिस्तान में ननकाना साहिब में हमले पर उलमा ने इसकी कड़ी निंदा की है। उलमा का कहना है कि ननकाना साहिब पर हमला करना कायराना हरकत है। इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
रविवार को जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि हिंसा किसी भी समाज में स्वीकार्य नहीं है। ननकाना साहिब हो या फिर कोई भी धार्मिक स्थल, उस पर किसी भी प्रकार से हमला किया जाना शर्मनाक है। क्योंकि धार्मिक स्थल पवित्र इबादतगाह होती हैं, जहां लोग जाकर सच्चे मन से ईश्वर को याद करते हैं। किसी भी रूप में इन्हें नुकसान पहुंचाना कायराना हरकत है। कहा कि ननकाना साहिब में हमला करने के पीछे जो भी दोषी हैं पाक सरकार उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करे। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने भी ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर किए गए हमला को गलत बताया। उनका कहना है कि धार्मिक स्थल हो यो फिर कोई भी मजहब, इन्हें राजनीति का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। कहा कि ऐसे कृत्यों से दिलों में नफरत पनपती है, जो किसी भी समाज और वर्ग के लिए खतरनाक होती है।
विज्ञापन

पाक में ननकाना साहिब पर हमला अति निंदनीय: कुरैशी
देवबंद। नगर कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रिहान अहमद कुरैशी ने ननकाना साहिब पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से इसका संज्ञान लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार को इस मामले में कड़े कदम उठाने चाहिए और हमलावरों की पहचान करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कुरैैशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी वर्गों का सम्मान करती आई है। किसी भी वर्ग या उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जाना अति निंदनीय है।

मुफ्ती अरशद कासमी

मुफ्ती अरशद कासमी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed