{"_id":"656ccbd2514d4b5dc40c0b74","slug":"attack-on-bku-office-in-charge-and-watchman-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-12476-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भाकियू के कार्यालय प्रभारी व चौकीदार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भाकियू के कार्यालय प्रभारी व चौकीदार पर हमला
Mon, 04 Dec 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
- नगर के एक ज्वैलर्स के बेटे सहित दस अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के महावीर चौक स्थित कार्यालय के कार्यालय प्रभारी व चौकीदार के साथ शनिवार रात में मारपीट की गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में नगर के एक ज्वैलर्स के बेटे सहित दस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
भारतीय किसान यूनियन का शहर के महावीर चौक के निकट कार्यालय है। वहां देखभाल के लिए कार्यालय प्रभारी सतीश रायल व चौकीदार राजू रहते हैं। राजू दिन में मजदूरी करता है। सतीश रायल और राजू शनिवार देर रात कार्यालय में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान चार-पांच युवक वहां पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। कुछ देर बाद युवक अपने साथ आधा दर्जन युवकों को लेकर कार्यालय में घुस आए और तब वह सतीश व राजू को मारपीट करते हुए खींच कर पुल के पास ले गए। वहां दोनों को खूब पीटा गया।
राजू का सिर लहूलुहान व हाथ में गंभीर चोट आई है। मारपीट कर सभी आरोपी फरार हो गए। आरोप है कि मारपीट करने वालों में प्रकाश चौक पर दुकान करने वाले राम कुमार ज्वैलर्स का बेटा माधव व उसके साथी शामिल थे। क्योंकि जाते समय एक युवक ने खुद को रामकुमार ज्वैलर्स का बेटा माधव बताया था। यह जानकारी पाकर भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा व अन्य पदाधिकारी रात में ही कार्यालय पर पहुंचे। सूचना देने पर सिविल लाइन थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सतीश की तहरीर पर रामकुमार ज्वैलर्स के बेटे माधव को नामजद करते दस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। पुलिस हमले के कारण का भी पता लगाने में जुटी है। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा।
-
पंकज ऐरन