फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attachment warrants paste in bank manager's house in fraud case

धोखाधड़ी मामले में बैंक मैनेजर के कुर्की वारंट चस्पा

Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Attachment warrants paste in bank manager's house in fraud case
धोखाधड़ी मामले में बैंक मैनेजर के घर कुर्की वारंट चस्पा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक बैंक मैनेजर के जनपद बिजनौर स्थित घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किए हैं। पुलिस ने बताया कि नई मंडी के पटेलनगर निवासी जगरोशन लाल बंसल ने कुछ माह पूर्व जनपद बिजनौर के कस्बा धामपुर के मोहल्ला बाड़वान निवासी आदित्य अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी से 5.50 लाख रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी आदित्य अग्रवाल शहर के रुड़की रोड स्थित एक बैंक में मैनेजर था, जिसका वहीं परिचय जगरोशन लाल बंसल से हुआ था। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने जगरोशन के घर के बाहरी हिस्से में बैंक का एटीएम लगवाने के लिए यह रकम ली थी। लंबे समय तक भी एटीएम नहीं लगने पर पीड़ित ने रकम का दबाव बनाया तो आरोपी ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दीं। एसएसआई ने बताया कि इस मामले में आरोपी आदित्य अग्रवाल काफी समय से फरार चल रहा है। बुधवार को आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed