फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Athletics competition

फर्राटा में दाऊद-प्रिया ने बाजी मारी

Sat, 05 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Athletics competition
मुजफ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभा के दम पर चमके।
विज्ञापन

खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया।

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दाऊद ने प्रथम, गौरव द्वितीय तथा सुहेब चौधरी तृतीय रहे। 200 मीटर में दाऊद, आसिफ, अभिनय, 400 मीटर में आसिफ, सुहेब, गौरव, 800 में राहुल, कपिल, चैनपाल, 1500 में असजद, शुभम, तनुजपाल, 3000 में रवि, आशीष, तनुजपाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। तीन हजार वॉक रेस में गौरव, जयवीर, मनु कौशिक अव्वल रहे। लंबी कूद में अर्जुन बालियान, भीम सिंह, मो. मोहसिन ने पहले तीन स्थानों बाजी मारी।
विज्ञापन


रिले दौड़ में अतुल, प्रियांशु, कुणाल, हरमनदी की टीम ने प्रथम, प्रशांत, आनंद बालियान, मोहलीन, कार्तिक की टीम ने द्वितीय और आर्यन, सचिनपाल, विवेक जैन, सौरभ पाल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।बालिका वर्ग की 100 मीटर की फर्रादा दौड़ में प्रिया पाल प्रथम, चारु द्वितीय और ज्योति तृतीय रही। 200 मीटर में चारु, ज्योति, रिया, 400 में अर्पिता, तनुश्री, दीपिका, 800 में अर्पिता, काजल, रिया, 2500 में रुबी कश्यप, काजल शर्मा, कुनिका, 3000 में रूबी, काजल, दीपिका ने पहले तीन स्थानों पर श्रेष्ठता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद में काजल, दीपा, ज्योति, डिस्कस थ्रो में दीपा सिंह, ज्योति, ऋतु ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। रिले दौड़ में गुड्डन, रॉची, मुनमुन, कविता की टीम प्रथम, मोनिका, अंकिता, रीतिका, स्वाति की टीम द्वितीय तथा शैफीन, अदिति शर्मा, ऋतु, रहनुमा की टीम तृतीय स्थान पर रही। जिला क्रीड़ा अधिकारी और जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव संजीव बालियान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विकास शर्मा, रंजीत, मनीष शर्मा, गिरीश मोहन, नरेंद्र कुमार, नीरज, आकाश, अतुल शर्मा, सुनीता रानी, ममता रानी,  तनु चौधरी, हिमांशु, दीपक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed