{"_id":"6377c9a96a09ca493400d9f9","slug":"assured-to-make-a-drain-in-low-height-khatauli-news-mrt614227623","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई अधिकारियों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएआई अधिकारियों का निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ । नेशनल हाईवे निर्माण को एनएचएआई अधिकारियों द्वारा सड़क के दोनों और बनवाए जा रहे नाले की ऊंचाई को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन व व्यापारियों द्वारा आपत्ति करते हुए विरोध जताया था। जिसको लेकर एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा मौके पर आकर निरीक्षण कर पानी की निकासी को लेकर नाले की ऊंचाई कम करने का आश्वासन दिया।
गत दिवस कस्बे के व्यापारियों व नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने नेशनल हाईवे निर्माण को एनएचएआई अधिकारियों के द्वारा निर्माणाधीन नाले की ऊंचाई को लेकर आपत्ति जताई थी। निर्माण कार्य दो दिन तक बंद करा दिया गया था। शुक्रवार को एनएचएआई के मैनेजर प्रदीप शर्मा, जेई आकाश डागा ने मौके पर आकर व्यापारियों की समस्या को सुना।
इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना व व्यापारियों ने नाले की 5 फुट ऊंचाई पर आपत्ति जताई और कस्बे में कॉलोनियों के पानी की निकासी नहीं होने की बात रखी। व्यापारियों ने जिस गहराई में नाला चल रहा है, उसी स्थिति में नाला बनवाने की मांग की गई। वहीं एसडीएम अभिषेक कुमार द्वारा नगर पंचायत चेयरमैन और व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान कराने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान एनएचएआई अधिकारियों से नाले को पुरानी स्थिति में ही बनाने को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना व व्यापारियों से लिखवा कर लिया गया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप शर्मा, जेई आकाश डागा ने आश्वासन दिया कि विरोध को लेकर समस्या का समाधान कराकर ही नाले का पूर्व की तरह ही निर्माण किया जाएगा। किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक रामनारायण, एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, सालारपुर ग्राम प्रधान राजू धीमान, पिंटू मिर्जा आदि व्यापारी मौजूद रहे।