फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aspa will participate in power through hard work: Chandrasekhar

कड़ी मेहनत से आसपा सत्ता में करेगी भागीदारी : चंद्रशेखर

Sat, 24 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Aspa will participate in power through hard work: Chandrasekhar
भीम आर्मी प्रमुख व आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। भीम आर्मी प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (आसपा) के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले एक साल की कड़ी मेहनत उन्हें सत्ता में भागीदारी के लिए मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा करेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित आजाद समाज पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत हम पांच साल में अपनी मेहनत से भीम आर्मी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सफल हो पाए हैं। अब अगले एक साल तक आजाद समाज पार्टी को उसी मेहनत के साथ खड़ा कर देने भर से हमारी सत्ता में भागीदारी हो सकेगी। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों की घोषणा कर रविकांत गौतम को विधानसभा अध्यक्ष, चौधरी समयदीन को नगर अध्यक्ष, इमरान भारती व छोटू रावण को सचिव मनोनीत किया। इनके अलावा अक्षय कुमार को संगठन मंत्री बनाया। इस मौके पर दीपक बौद्ध, शौर्य आंबेडकर, रविकांत गौतम, आशु ने आदि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद में चंद्रशेखर आजाद ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक वार्ता हुई। उनके बीच किस मामले पर बातचीत हुई इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया। चंद्रशेखर ने बताया कि वह मौलाना मदनी से केवल मुलाकात करने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। मौलाना अरशद मदनी ने भी इसे महज शिष्टाचार भेंट बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed