फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   As soon as the new law comes, jaggery starts being sold out of the market

नया कानून आते ही मंडी से बाहर बिकने लगा गुड़

Fri, 09 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
As soon as the new law comes, jaggery starts being sold out of the market
नई मंडी के रामलीला मैदान में गुड बेचते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कृषि कानून के लागू होते ही एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी मुजफ्फरनगर पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। यहां किसानों ने मंडी से बाहर गुड़ बेचना शुरू कर दिया है। किसानों को मंडी में गुड़ बेचने पर ढाई प्रतिशत टैक्स देना होगा। जबकि मंडी से बाहर बिक्री पर कोई टैक्स नहीं देना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के बराबर में स्थित रामलीला मैदान में कुछ व्यापारियों ने किसानों से गुड़ की खरीद की। पहले दिन ही यहां काफी मात्रा में गुड़ पहुंचा है। इस मैदान में गुड़ बेचने वाले किसान को मंडी शुल्क नहीं देना है। मंडी में कोल्हू संचालक गुड़ बेचेगा तो उसे ढाई प्रतिशत का टैक्स देना होगा। मंडी से बाहर देश में कहीं भी माल बेचने पर कोई टैक्स नहीं देना है। इससे पहले कानून के अनुसार मंडी से बाहर माल बेचने पर कानूनी कार्रवाई होती थी, नये कानून में किसान को कहीं भी माल बेचने की छूट है। इसका असर मुजफ्फरनगर में दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

गुड़ बेचने आए रमेश कश्यप का कहना है कि अब हम लोगों को छूट मिल गई है, हम कहीं भी अपना माल बेच सकते हैं। अब कोई अधिकारी किसी किसान या कोल्हू संचालक को रोक नहीं पाएगा। गुड़ मंडी के मंत्री श्याम सिंह सैनी का कहना है कि प्रदेश सरकार व्यापारी लगातार मांग कर रहे हैं कि प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। यदि मंडी शुल्क समाप्त नहीं हुआ तो वे व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे, जिन्होंने पैसा खर्च कर यहां दुकान ले रखी है। किसान मंडी में माल क्यों बेचेगा, जब बाहर बिना टैक्स के उसका माल बिकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed