{"_id":"6866d555bd3f3b6e13099979","slug":"as-soon-as-the-case-was-filed-sanwars-pandit-ji-vaishno-dhaba-was-closed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-149270-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुकदमा दर्ज होते ही सनव्वर का पंडित जी वैष्णो ढाबा हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुकदमा दर्ज होते ही सनव्वर का पंडित जी वैष्णो ढाबा हुआ बंद
Fri, 04 Jul 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संचालकों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कांवड़ मार्ग पर सनव्वर का पंडित वैष्णो ढाबा फिलहाल बंद कर दिया गया है। संयुक्त हिंदू मोर्चा के आह्वान पर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने हाईवे के ढाबों पर पहुंचकर मालिकों के आधार कार्ड, ढाबों पर लगाए गए बोर्ड और स्कैनर चेक किए। ढाबा संचालकों से कहा गया कि वह अपनी असली पहचान की नेम प्लेट ही लगाकर रखें। योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर यशवीर महाराज ने ढाबे के मैनेजर धर्मेंद्र भारद्वाज से मारपीट के मामले को एसएसपी के समक्ष उठाया था। ढाबा मालिक, संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। हिंदू संंयुक्त मोर्चा ने बैठक कर पुलिस को आंदोलन की चेतावनी दी थी। मामला तूल पकड़ते ही बृहस्पतिवार को ढाबा बंद कर दिया। यहां पहुंचे ग्राहक भी वापस लौट गए। संवाद
ढाबों पर पहुंचकर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने की पड़ताल
संयुक्त हिंदू मोर्चा के आह्वान पर शिव सेना के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांवड़ यात्रा मार्ग दिल्ली-दून हाईवे पर आधा दर्जन से अधिक ढाबों पर पहुंचकर वहां लगे बोर्ड देखे। मालिकों से उनके आधार कार्ड देखे। वैशाली ढाबा, वैशाली पंजाबी ढाबा, श्री श्याम ढाबा, शिव शक्ति भोजनालय सहित अन्य ढाबों पर चेकिंग की। डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, राजेश कश्यप, रेनू चौधरी, जितेंद्र गोस्वामी, राजकुमार सैनी, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।