{"_id":"659851ae2e5f81e3a4000c23","slug":"arun-first-in-running-competition-anurag-first-in-shot-put-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-14559-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मोरना - दौड़ प्रतियोगिता में अरुण, गोला फेंक में अनुराग प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मोरना - दौड़ प्रतियोगिता में अरुण, गोला फेंक में अनुराग प्रथम
Sat, 06 Jan 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
- महर्षि शुकदेव इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। महर्षि शुकदेव इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अरुण कुमार मीरावाला प्रथम, प्रियांशु गंगदासपुर द्वितीय, अमन मोरना तृतीय रहे। गोला फेंक जूनियर वर्ग में अनुराग सहरावत युसुफपुर व सब जूनियर में तौसीन मोरना प्रथम रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ संदीप भागिया ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। जिसके चलते गांव देहात में प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बीडीओ अक्सीर खान ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। इसके बाद दौड़ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ हुई। जिसमें अरूण कुमार मीरावाला प्रथम, प्रियांशु गंगदासपुर द्वितीय, अमन मोरना तृतीय रहे।
गोला फेंक जूनियर वर्ग में अनुराग सहरावत युसुफपुर व सब जूनियर में तौसीन मोरना प्रथम रहे। जिन्हें मुख्य अतिथि सीडीओ संदीप भागिया ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा भाला फेंक, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आकाश पंवार, व्यायाम शिक्षक सनी वर्मा, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।