फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Artists show talent in art exhibition

Muzaffarnagar News: कला प्रदर्शनी में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 26 Feb 2023 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Artists show talent in art exhibition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कलांगन की ओर से आयोजित कला प्रदर्शनी में कलाकारों के चित्रों ने सबका मन मोह लिया। चित्रों को खूब पसंद किया गया।
आदर्श कॉलोनी स्थित निर्मल भवन में महान शिल्पी राम सुतार के 98वें जन्मदिवस के मौके पर चल रही प्रदर्शनी के आठवें दिन रविवार को बड़ी संख्या में दर्शक प्रदर्शनी देखने पहुंचे। मेरठ निवासी डॉ. अर्चना रानी, डॉ. सुनील कुमार के चित्र दर्शकों को खूब पसंद आए। दिल्ली के आलोक उनियाल, सुनील कुमार, सहारनपुर के शिवानी, सचिन, पारुल और हिमांशु का भी काम खूब सराहा गया। मुजफ्फरनगर के डॉ. अमित कुमार, अनमोल सोनी, रवि कुमार, सागर कल्याण, ममता सैनी, डॉ. राजपाल सैनी के चित्र भी आकर्षण का केंद्र रहे।

खतौली के कलाकारों में नीतू वशिष्ठ और ऋचा जैन के चित्र भी प्रदर्शनी में मुख्य केंद्र के रूप में दिखे। प्रदर्शनी में लगभग 300 कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. राजबल सैनी, जनेश्वर दास, आदित्य, अंजली सैनी, प्राची, इंदु, पुनीत राठी, मोहिनी धीमान सोनिया सैनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed