फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrangements should be made to make offerings in the temple

मेला निरस्त कर मंदिर में सिर्फ प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था कराए प्रशासन

Tue, 13 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Arrangements should be made to make offerings in the temple
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण के प्रकोप के मद्देनजर सोमवार को हिंदू जागरण मंच ने एसडीएम से चैत्र नवरात्र की चतुर्दशी से आरंभ होने जा रहे श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले को निरस्त कर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में एसडीएम राकेश सिंह से कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके प्रकोप से जनजीवन की रक्षा करने का भार सरकार पर है। चैत्र नवरात्र में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसलिए मेले का आयोजन जनमानस के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। प्रशासन मेले के आयोजन को निरस्त कर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था कराएं। माता के भवन से मंदिर द्वार तक छाया की व्यवस्था कराकर श्रद्धालुओं को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराया जाना जरूरी है। इसके लिए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता प्रशासन को सहयोग करने के लिए तैयार हैं। नवरात्र आरंभ होने वाले हैं ऐसे में निर्माणाधीन मेला द्वार से पेड़ हटवाकर रास्ता खुलवाया जाए। जिससे मंदिर में श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े। यहां नगर अध्यक्ष रूद्र मिश्र, दीपक सोम, सुनील सिसौदिया, विक्रम सिंह, बिजेंद्र गुप्ता, तुषार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed