फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Army recruitment in Muzaffarnagar from today

आज से मुजफ्फरनगर में सेना भर्ती का महाकुंभ, रोजाना दस हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया 

Mon, 04 Dec 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Army recruitment in Muzaffarnagar from today
सेना भर्ती के स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देश सेवा के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का अभ्यर्थियों को सोमवार (आज) से मौका मिलेगा। इस बार केवल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। सेना भर्ती के लिए महाकुंभ तैयार है। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रत्येक व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया है। अभ्यर्थियों के लिए चिकित्सकीय सुविधा से लेकर इमरजेंसी के तमाम इंतजाम किए गए हैं। रविवार को स्टेडियम में सेना के अधिकारियों ने तैयारियों को परखा। 

चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से सेना की भर्ती की जाएगी। 12 दिसंबर तक चलने वाली सेना भर्ती में प्रत्येक दिन अलग-अलग जनपदों की तहसीलों के युवाओं को बुलाया गया है। भर्ती के पहले चरण में सोमवार को सहारनपुर जिले के युवाओं को बुलाया गया है। सेना अधिकारियों ने भर्ती की तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। स्टेडियम को सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। प्रत्येक गेट पर सेना के जवान तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को स्टेडियम में अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज की जांच के लिए अलग से कक्ष तैयार किया गया है। साथ ही युवाओं के लिए दौड़ने वाले ट्रैक की भी मरम्मत की गई। सेना ने स्टेडियम में बीम, पुशअप लगाए हैं, जो कि प्रशिक्षण का हिस्सा रहेंगे। जिले में मेरठ से कर्नल रजनीश मेहता को भर्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही अन्य सैन्य अफसरों को भी यहां कमान दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज आएंगे दस हजार युवा 
मुजफ्फरनगर। जनपद में रोजाना सेना भर्ती के लिए करीब दस हजार युवा प्रवेश करेंगे, जिनके ठहरने की व्यवस्था सर्कस ग्राउंड में की गई है। 12 दिसंबर तक चलने वाली भर्ती में करीब 64 हजार युवाओं को बुलाया गया है, जिन्हें ट्रैक पर दौड़ाने से लेकर अनेक सैन्य प्रशिक्षणों से गुजरना पड़ेगा। चार दिसंबर को सहारनपुर जनपद के युवाओं को बुलाया गया है। 

डीएम ने किया स्टेडियम का निरीक्षण 
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी, पुलिस ने सेना भर्ती स्थल स्टेडियम का निरीक्षण किया। ग्राउंड के भीतर की जिम्मेदारी सेना के हवाले हैं, जबकि बाहर सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्था के लिए प्रशासन, पुलिस को लगाया गया है। ऐसे में डीएम ने रविवार को स्टेडियम में पहुंचकर सैन्य अधिकारियों से व्यवस्था के बाबत जानकारी ली।

दस्तावेज के साथ आधार कार्ड जरूरी 
मुजफ्फरनगर। भर्ती में शामिल होने वाले युवा अपने साथ आधार कार्ड जरूर ले आएं। दस्तावेजों की जांच के साथ आधार कार्ड को सेना अधिकारी ऑनलाइन चेक करेंगे। ऐसे में बिना आधार कार्ड वाले अभ्यर्थियों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र, दसवीं, बारहवीं की अंकतालिका और उनकी प्रतिलिपि, पंजीयन पत्र के साथ प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। 

रात दो बजे से मिलेगा प्रवेश 
मुजफ्फरनगर। स्टेडियम में सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को रात दो बजे से प्रवेश दिया जाएगा। इससे पूर्व वह अपने ठिकानों पर विश्राम कर सकते हैं। सेना की भर्ती के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है।


एसएसपी अनंत देव ने पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक लेकर सेना भर्ती के संबंध में कार्ययोजना बना कर आवश्यक दिशा निर्देश। एसएसपी ने बताया कि 4 से 12 दिसंबर तक भर्ती की प्रक्रिया होगी, इसमें नौ दिसंबर तक रोजाना करीब दस हजार नए अभ्यर्थी आएंगे। सेना की भर्ती के मद्देनजर शहर समेत जिले को छह जोन और 13 सेक्टरों में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्टेशन, बस स्टैंड, स्टेडियम के आसपास कालोनियों में पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है।

कब-कब किस जनपद का नंबर 
4 दिसंबर: सहारनपुर, बेहट,  नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारन।
5 दिसंबर: अमरोहा, बिजनौर, धनौरा, अमरोह, हसनपुर और नजीबाबाद। 
6 दिसंबर: बिजनौर, नगीना, धामपुर, चांदपुर। 
8 दिसंबर: रामपुर, शामली, बिलासपुर। 
9 दिसंबर: मुजफ्फरनगर, कैराना, बुढ़ाना, खतौली, जानसठ। 
इन पदों पर भर्ती:: सोल्जर जीडी, सोल्जर एसकेटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट एनए, सोल्जर ट्रेड मैन, टीडीएम। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed