फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Army personnel dies due to electrocution

करंट लगने से आर्मी के नायक की मौत

Sat, 17 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Army personnel dies due to electrocution
करंट की चपेट में आकर सैन्य कर्मी की मौत
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव धीराहेड़ी में छुट्टी पर घर आए हुए सैन्य कर्मी की खेत पर पानी चलाते समय ट्यूबवेल में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव में ही सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
भोपा क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी निवासी सुमित राठी (30) वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे, जो अब नायक के पद पर थे। वर्तमान में सुमित राठी की तैनाती हिसार में चल रही थी। सात जुलाई को सुमित राठी 14 दिन की छुट्टी लेकर घर आए था, जिसे 20 जुलाई को ड्यूटी पर लौटना था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से खेतों पर पानी चलाने गया था। खेत पर मौजूद ट्यूबवेल का दरवाजा खोलकर जैसे ही वह अंदर गया, वहां टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने पर उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद पास ही स्थित खेतों में काम कर रहे कुछ लोग पानी पीने के लिए ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां सुमित का शव देख उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन सुमित को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी शालू के साथ ही दो बच्चे, बेटी परी (7) और छोटा बेटा अभिनव हैं। बाद में सैन्य सम्मान के साथ गांव में सुमित राठी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

छुट्टी आने पर खेती-बाड़ी देखता था सुमित
भोपा। गांव धीराहेड़ी निवासी सेना मेंनायक पद पर तैनात सुमित राठी छुट्टियों में घर आने के बाद खेती-बाड़ी का काम देखता था। गांव निवासी उसके दोस्तों पवन राठी व अनुज राठी ने बताया कि वह बहुत मिलनसार था। जब भी छुट्टी आता, खेती-बाड़ी में व्यस्त हो जाता। बचे समय में ही वह दोस्तों के साथ उठता-बैठता था। सुमित की आकस्मिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed