फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Argument between the two sides over the child's burns

बालक के झुलसने पर दो पक्षों में कहासुनी

Wed, 26 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Argument between the two sides over the child's burns
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव जौली में सोमवार की शाम होली चौक पर कुछ युवक पटाखा छुड़ा रहे थे। इसी दौरान एक युवक भी वहां पहुंच गया और उसने सरिया व पाइप से तैयार हथोड़ी में गंधक पोटाश भरकर उसे जमीन में मारा। इससे हथौड़ी में विस्फोट और तेज आवाज हुई। हथौड़ी फटने से वहां मौजूद बालक वंश उसकी चपेट में आकर झुलस हो गया। सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। घायल वंश को रात्रि में ही भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह मामले को लेकर गांव में एक पंचायत हुई, जिसमें जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में उनकी सहमति अनुसार समझौता करा दिया था। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

भोपा निवासी काले का बेटा छोटू भी पटाखे छुड़ा रहा था। इसी दौरान एक पटाखा उसके हाथ में छूट गया, जिससे वह झुलस गया। प्राइवेट चिकित्सक के यहां उसका उपचार कराया गया। भोपा में ही घर वह दुकान के बाहर पटाखा छुड़ाने से मना करने पर दो पक्षों में काफी देर तक का सुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed