फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   '... are those whose feelings from Sabari only get them Ram'

‘... हैं जिनके भाव सबरी से उन्हें ही राम मिलते हैं’

Mon, 03 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
'... are those whose feelings from Sabari only get them Ram'
वहलना में आयोजित कवि सम्मेलन में रचना प्रस्तुत करतीं अनामिका जैन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने देर रात तक एक से बढ़कर रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शशांक जैन रहे। मंच का उद्घाटन, स्वागत और दीप प्रज्जवलन राजेश जैन, अजय जैन, मनोज जैन, विपिन जैन अनिल जैन, सुगंध जैन, पुनीत जैन, निशांक जैन ने किया।
विज्ञापन

मेरठ आई महिला कवि डॉ. अनामिका जैन अंबर ने ‘मैं तेरे नाम हो जाऊं तू मेरे नाम हो जाए, मैं तेरा दाम हो जाऊं तू मेरा दाम हो जाए, ना राधा सा न मीरा सा विरह मंजूर है मुझको, बनूं मैं रुक्मणी तेरी तू मेरा श्याम हो जाए’ सुनाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आए डॉ. प्रवीण शुक्ल की रचना ‘ जाने कितने अनुभवों का है यही बस सार अंतिम, तोड़ना मत मन के रिश्तों का कभी भी तार अंतिम, जिंदगी की उलझनों से जूझ के जाना ये मैंने, ना कोई भी जीत अंतिम ना कोई भी हार अंतिम’ को खूब सराहा गया।
कवि सौरभ जैन सुमन ने ‘ राष्ट्रभक्ति के पृष्ठों से तुम नाम भले हटवा देना, मेरे जिस्म के टुकड़े चील कव्वों को बटवा देना, मैं कहता हूं एक बार कश्मीर भी दे दो योगी को, आतंकवाद यदि बचे तो मुझको इंचों में कटवा देना’ सुनाकर दाद बटोरी।

मध्य प्रदेश के छतरपुर से आई नम्रता जैन की रचना ‘जो सच्चे हैं, उन्हें सुंदर सुखद परिणाम मिलते हैं, वही परिपक्व हो पाते, जिन्हें शुभ काम मिलते हैं, भले ही हम करें लाखो बरस तक तप गुफाओं में, हैं जिनके भाव शबरी से उन्हें ही राम मिलते हैं’ को मंच और श्रोताओं ने खूब सराहा। इनके अलावा दमदार बनारसी, साक्षी तिवारी, विनोद पॉल ने भी काव्य पाठ किया। विशिष्ठ अतिथि उद्यमी भीमसेन कंसल, गौरव स्वरूप, नरेंद्र गोयल, मनोज कुमार जैन, संजय जैन, राजेश कुमार जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed