फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arbitrariness going on in the police stations, the complainant is taking the support of the court

थानों में चल रही मनमानी, फरियाद लेकर कोर्ट पहुंच कर रहे पीड़ित

Mon, 11 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness going on in the police stations, the complainant is taking the support of the court
- गंभीर अपराधों में भी फरियादियों को थाने से टरका रही पुलिस
विज्ञापन

- दो दिन में शहर और मंडी कोतवाली में दर्ज हुए ऐसे ही तीन मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री का आदेश है कि थानों में फरियादियों की व्यथा सुनकर तुरंत कार्रवाई की जाएं। आला अधिकारी भी थाना प्रभारियों को इन्हीं आदेशों का पालन करने की हिदायत देते है। मगर, थाना पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। गंभीर मामलों में भी थानों से फरियादियों को लगातार टरकाया जा रहा है। इसी वजह से पीड़ित लोग अदालत की शरण ले रहे है। थानों में कोर्ट के आदेशों पर दर्ज होने वाले मुकदमों की संख्या बढ़ रही है। दो दिन में नई मंडी कोतवाली में दो और शहर कोतवाली में एक मामला दर्ज किया गया है।
केस नंबर-1
भट्ठा मालिक से पांच लाख की रंगदारी मांगी
बरवाला शाहपुर निवासी पिंकी का भभीसा निवासी धर्मेंद्र के साथ साझेदारी मेें सलेमपुर में भट्ठा है। पिंकी ने शहर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया कि 15 अगस्त 2021 को वे दोनों भट्ठे पर बैठे थे। आरोप है कि तभी बरवाला निवासी उपेंद्र उर्फ भाला दो साथियों के साथ आया और धर्मेंद्र पर पिस्टल से फायर किया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। विडियो क्लिक के साथ शहर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। एक अप्रैल 2022 को शाम फिरार आरोपी भाला उनके पास आया और पिस्टल निकाल कर दो दिन में पांच लाख देने की मांग की। भट्ठा बंद कराने की धमकी दी। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

------------
केस नंबर-2
हमला-लूटपाट का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नई मंडी में फास्ट फूड की दुकान वाले प्रदीप ने भरतिया कॉलोनी निवासी विवेक व आदित्य अहलावत औरअंकित विहार निवासी आशीष उर्फ बोनी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि नौ अप्रैल की रात में उनके दो बेटे अभिनव व अनुभव दुकान पर थे। तभी अलग अलग बाइकों पर एक साथी के साथ तीनों आरोपी आए और उसके पुत्रों की पिटाई कर सोने की चेन व 1200 रुपये लूट लिए। इस घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपियों ने उल्टे उनके बेटों को झूठे मुकदमे में फंसा दिया। पुलिस से शिकायत की गई, लेेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ही कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
केस नंबर-3
होमगार्ड व साथियों पर मारपीट-लूटपाट का आरोप
नई मंडी के गांव बझेड़ी निवासी मोनू ने कोर्ट के आदेेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि बिजेंद्र होमगार्ड है। 25 मई 2022 को शाम घर जा रहा था। उसके पास 20 हजार रुपये थे। रास्ते में बिजेंद्र और उसके तीन साथियों ने उसे रोक लिया और 20 हजार रुपये लूट लिए। पिटाई भी कीक। थाने से लेकर एसएसपी से शिकायत करने पर भी कुछ नहीं हुआ। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
तीनों ही मामलों में जांच कराएंगे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed