{"_id":"634da51c1e40c476c96e7315","slug":"aqi-331-the-air-of-the-district-became-dangerous-muzaffarnagar-news-mrt610048266","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्यूआई 331, खतरनाक हुई जिले की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्यूआई 331, खतरनाक हुई जिले की हवा
विज्ञापन
नगर में सुबह मेरठ रोड पर फैली स्मॉग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में हवा की गुणवत्ता सोमवार को बेहद खराब रिकॉर्ड की गई। एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 331 रहा। सांस के रोगियों के लिए हवा बेहद खराब है। सुबह के समय मौसम में स्मॉग का असर भी रहा।
मौसम में बदलाव के साथ ही हवा की गुणवत्ता भी बेहद प्रभावित हो रही है। दिवाली से ऐन पहले हवा की सेहत खराब हो गई है। सोमवार को प्रदूषण विभाग ने जिले का एक्यूआई 331 रिकॉर्ड किया गया है, जो गुणवत्ता की दृष्टि से बेहद खराब स्थिति है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि ऐसी हवा के दौरान सुबह और शाम के वक्त सांस के रोगियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। प्रदूषित हवा में सांस लेने के कारण समस्या और अधिक बढ़ जाएगी। रोगियों को धूप निकलने या मौसम साफ होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि खराब हवा से बचाव के लिए मॉस्क का प्रयोग कर सकते हैं। इससे अन्य बीमारियों से भी बचाव होगा।