फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Applied online for IFFCO dealership, lost Rs 8.45 lakh

Muzaffarnagar News: इफको की डीलरशिप के लिए ऑनलाइन किया आवेदन, 8.45 लाख रुपये गंवाए

Mon, 01 Sep 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Applied online for IFFCO dealership, lost Rs 8.45 lakh
मुजफ्फरनगर। इफको की डीलरशिप लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले व्यापारी से साइबर ठगों ने आठ लाख 45 हजार 700 रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

छपार थाने के गांव खुड्डा निवासी सुशील ने बताया कि उन्होंने पुरकाजी में खाद व बीज की रिटेल बिक्री का कार्य शुरू किया है। उन्होंने इफको की ऑनलाइन साइट पर आवेदन किया था। 26 जून को कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर पुनीत शर्मा व अनुपम कुमार ने मोबाइल पर कॉल कर आधार कार्ड आदि के संबंध में जानकारी की। ई-मेल के माध्यम से डीलरशिप के कागजात भेजे गए। कागजात व 25 हजार रुपये की फीस भी गूगल पे के माध्यम से जमा की गई। दोनों आरोपियों ने एक पोर्टल का लिंक आइडी व पासवर्ड दिया, जिनमें ऑनलाइन फीस और रजिस्ट्रेशन की डिटेल थी।
विज्ञापन

दोनों ने उन्हें इफको के उत्पादन के ऑर्डर देने के लिए इफको कंपनी के एकाउंट मैनेजर की बैंक डिटेल व्हाट्सएप पर डाली। इसके बाद पीड़ित ने आठ लाख 45 हजार 700 रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कर दिए। एग्रीमेंट के अनुसार कंपनी के तीन सदस्यों को चार जुलाई को डीलरशिप के लिए निरीक्षण करने आना था, जिसके लिए उन्हाेंने लाइव लोकेशन डालते हुए उन्हें आने की बात बताई लेकिन कोई नही आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क करने का प्रयास किया तो आरोपियों का मोबाइल बंद आया। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि इफको की ऐसी कोई साइट नहीं है। तब ठगी का पता चला। पीड़ित ने अधिकारियों से संपर्क कर साइबर थाने में अब मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed