{"_id":"610ec81e8ebc3e789c647102","slug":"appeal-to-maintain-peace-and-order-on-muharram-muzaffarnagar-news-mrt550913518","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
पुरकाजी। मोहर्रम को लेकर थाना प्रांगण में पुलिस अधिकारी के साथ मुस्लिम वर्ग के लोगों की बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने मोहर्रम को लेकर मुस्लिम वर्ग के लोगों से पूरी जानकारी ली। मियां मेहंदी रजा ने बताया कि कस्बे में मोहर्रम को लेकर 10 अगस्त से 19 अगस्त तक कार्यक्रम होने थे। मगर, इस बार सभी कार्यक्रम कोविड 19 के चलते शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार ही घरों में ही रहकर मनाए जाएंगे। बैठक में शहर काजी तनमिक अहमद, मेहंदी रजा, चुन्नू मियां, असगर मेहंदी, अमीर अब्बास, ताबिश, मुनीर रजा, बशारत खान, आजाद फरीदी मौजूद रहे।
भंडारे का आयोजन
पुरकाजी। कस्बे में बालाजी धाम पर आयोजित छह दिवसीय शिव परिवार स्थापना कार्यक्रम का शनिवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। कस्बे की सत्य विहार कॉलोनी में शिव मंदिर का निर्माण किया गया है। शिव परिवार की स्थापना की गई है। शनिवार को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर लाभ कमाया। कार्यक्रम में मोहित सिंघल, दुष्यंत ठाकुर, निखिल गोयल, विपुल गोयल, आशीष गोयल, पराग शर्मा, अंकुश शर्मा मौजूद रहे। संवाद