फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aparajita: Girls should work hard by setting goals for success

कामयाबी के लिए लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करें छात्राएं

Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Aparajita: Girls should work hard by setting goals for success
सर सैय्यद इंटर कॉलेज खतौली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएम खतौली जीत सिंह राय। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। अमर उजाला फाउंडेशन के अनूठे अभियान अपराजिता के अंतर्गत सर सैय्यद इंटर कॉलेज में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसडीएम जीत सिंह राय ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। छात्राएं स्वयं के लिए लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड स्थित संस्था में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम जीत सिंह राय ने फीता काटकर किया। एसडीएम ने कहा कि शिक्षा ही ऐसा हथियार है, जिससे भविष्य बनता है। अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी भी महिलाओं में संकोच की भावना रहती है। इस संकोच से बाहर निकलकर आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य तय करें। छात्राओं से आह्वान किया कि 24 घंटे के लिए समयसारिणी बनाकर पढ़ाई करें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन

बड्सू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. शताक्षी ने छात्राओं को मौसमी बीमारी और उनसे बचाव के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें तेज बुखार, सर्दी लगना, जोड़ों में दर्द होना, नाक से खून आने जैसी शिकायत हो तो समझ लो की किसी मच्छर ने काट लिया है। इसलिए समय रहते चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराएं। कभी खुद उपचार शुरू न करें, बल्कि डॉक्टर से परामर्श लें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए नींद लेना, खेलना और पौष्टिक भोजन करना जरूरी है। बच्चों को मेडिटेशन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एस हसन ने कहा कि छात्राओं को आगे चलकर देश का नाम रोशन करना है। कोई परेशानी आने पर अपने परिजनों और अध्यापकों को बताए। जरूरत पड़ने पर पुलिस की भी मदद ले सकते हैं। संचालन लुबना ने किया। इस मौके पर जइम हसन काजरी, हाजी इजहार अहमद, काजी मुब्बशिर हाशमी, काजी अदील अहमद, प्रधानाचार्य श्मशाद, इमराना, नर्गिस, मोहम्मद उस्मान का सहयोग रहा।
छात्राओं ने क्या कहा
- छात्रा सुहाना सैफी का कहना है कि शिविर में मौसमी बीमारी और उनसे बचाव के विषय में उपयोगी जानकारी दी गई।
- छात्रा शिफा सैफी ने बताया कि शिविर में योग का महत्व बताया गया। प्रतिदिन योग करना बेहतर है। अच्छे खानपान पर जोर दिया गया।
- छात्रा अनम सैफी ने बताया कि स्वस्थ शरीर होगा तो दिमाग भी स्वस्थ रहेगा। तभी पढ़ाई भी अच्छी तरह हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed