{"_id":"62e4230a3b069c544347230e","slug":"aparajita-daughters-if-health-is-better-then-life-will-be-happy-muzaffarnagar-news-mrt599006641","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियो...स्वास्थ्य बेहतर होगा तो खुशहाल होगी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियो...स्वास्थ्य बेहतर होगा तो खुशहाल होगी जिंदगी
विज्ञापन
भोपा के यूसूफपुर में अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते भोपा थाना प्रभारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अपराजिता : बेटियो...स्वास्थ्य बेहतर होगा तो खुशहाल होगी जिंदगी
भोपा। अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मोरना के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बेटियों से आह्वान किया कि अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। बेहतर स्वास्थ्य होगा तो व्यक्ति प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ेगा और सफल होगा।
शुक्रवार को हरबीरी देवी भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज यूसुफपुर में आयोजित शिविर में छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। मोरना के चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हमेशा हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। नियमित रूप से योग और व्यायाम करें। खेलकूद वाली गतिविधियों में शामिल रहे। अगर किसी बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें। बीमारियां छिपाने से बढ़ती हैं और उपचार कराने से तुरंत ही खत्म हो जाती हैं। बेहतर स्वास्थ्य से ही बेहतर भविष्य का निर्माण हो सकता है। इस मौके पर अरविंद बालियान, नेहा चौधरी, रोहताश, बृजेश, सुमन मलिक, अरविंद पांडेय आदि ने भी विचार रखे। संस्थान प्रबंधक सौरभ सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने अतिथियों का आभार जताया। अपराजिता कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीए के प्रथम वर्ष की छात्रा नगमा प्रथम, छात्रा प्रिया ने दूसरा और छात्रा अपूर्णा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अतिथियों ने तीनों छात्राओं को सम्मानित किया गया।
किसी भी परिस्थिति में डरें नहीं बेटियां
भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने छात्राओं से कहा कि हमें डरना नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में डटे रहना है। इसके लिए सबसे पहले मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी हैं। छात्राओं के पास महिला हेल्प नंबर आदि डायरी में नहीं कंठस्थ होना चाहिए। इस दौरान भोपा थाने की एंटी रोमियो टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर खेम सिंह, महिला सब इंस्पेक्टर शारदा, महिला कांस्टेबल अनीता ने साइबर अपराधों के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
किसने क्या कहा
- शिक्षिका दीपा, नेहा और अंशु ने कहा कि महिलाएं जब तक आत्मनिर्भर नहीं बनेंगी, तब तक वह अपने अधिकारों से वंचित रहेंगी। हमें आगे बढ़कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी चाहिए।