फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anuj massacre: murderers not caught, fearful family escapes

हत्यारे नहीं पकड़े गए, भयभीत परिवार ने किया पलायन

Wed, 23 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Anuj massacre: murderers not caught, fearful family escapes
मुजफ्फरनगर के मोरना में रोते बिलखते मोरना से पलायन करते मृतक अनुज कर्णवाल के परिजन। - फोटो : KHATAULI
अनुज हत्याकांड : हत्यारे नहीं पकड़े गए, भयभीत परिवार ने किया पलायन
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। मोरना में दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या के पांच दिन बाद परिवार ने पलायन कर दिया। घर की दहलीज पर पत्नी व बेटियों की आंखों के सामने की गई हत्या का खौफ पुलिस के सुरक्षा के दावों पर भारी पड़ा गया।
बृहस्पतिवार देर रात दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्यारों को पकड़ नहीं पा रही थी और परिवार गम व दहशत में था। इसी के चलते पीड़ित परिवार ने अनुज की रस्म तेरहवीं पर कस्बे से पलायन की घोषणा कर दी थी। पुलिस अफसरों के साथ ही तमाम जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया, लेकिन अनुज की पत्नी व दोनों बेटियों की सुरक्षा की खातिर परिवार को भरोसा नहीं हुआ। सोमवार देर शाम जहां अनुज की पत्नी व दोनों बेटियां पुश्तैनी घर छोड़कर जिला मुख्यालय चली गई थीं, वहीं मंगलवार को बड़े भाई हरिकांत कर्णवाल व उनकी पत्नी ममता भी कस्बे को अलविदा कह गए। हरिकांत ने पुश्तैनी मकान को ताला लगाया तो उनके साथ ही आसपास रहने वाले लोगों की आंखों से भी आंसू बह निकले। रोते-बिलखते हुए पीड़ित परिवार विदा लेकर कस्बे से चला गया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने पलायन नहीं किया है, बल्कि रिश्तेदारी में मिलने गए हैं। परिवार की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। हत्यारोपियों की तलाश में लगातार टीमें लगीं हुईं हैं। बहुत जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नेपाल सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed