{"_id":"5e92070c8ebc3e77515fc48a","slug":"another-deposit-found-corona-positive-muzaffarnagar-news-mrt477353642","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और जमाती मिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और जमाती मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
मॉस्क के ऊपर प्लास्टिक का मास्क लगाकर जाता वाहन सवार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से जमात में आए एक और जमाती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह जमाती 12 अन्य जमातियों के साथ यहां किदवईनगर की एक मस्जिद में ठहरा था। इन सभी को बीआईटी मीरापुर में क्वारंटीन किया गया है।
जिले से भेजे गए सैंपलों में से शनिवार को 28 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया जबकि 27 सैंपल निगेटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा के अनुसार संक्रमित मिला व्यक्ति जमाती है, जो दिल्ली के महरौली का रहने वाला है। वह अपने 12 अन्य साथियों के साथ बीआईटी में क्वारंटीन है। बताया कि ये 13 जमाती दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से 21 मार्च को मुजफ्फरनगर आए थे। यहां शहर के खालापार इलाके के किदवईनगर की एक मस्जिद में मौजूद मिले थे। जिन्हें बीआईटी मीरापुर में क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। जमाती के संक्रमित होने की पुष्टि होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मस्जिद के आसपास के इलाके को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीएमओ ने बताया कि इस इलाके के निवासियों को घरों में क्वारंटीन किया जाएगा।
बेगराजपुर मेडिकल में रखे गए सभी पॉजिटिव
पूर्व में कोरोना संक्रमित पाए गए तीन जमातियों को बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। संक्रमित मिले दिल्ली महरौली निवासी जमाती को भी बेगराजपुर ले जाया जाएगा।