फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Annual budget passed unanimously at the meeting of the Municipality Board

पालिका बोर्ड की बैठक में वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित

Sat, 27 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Annual budget passed unanimously at the meeting of the Municipality Board
देवबंद। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वर्ष 2021-22 का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया। इसमें अनुमानित आय 42 करोड़ 97 लाख 33 हजार रही। जबकि अनुमानित व्यय 42 करोड़ 74 लाख रुपये का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। इस दौरान श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले के आयोजन हेतु कमेटी गठन का प्रस्ताव भी बोर्ड के पटल पर रखा, लेकिन सर्वसम्मति नहीं बन पाने के चलते एकल अंतरणीय मत द्वारा 31 मार्च को चुनाव कराने का निर्णय लिया। वहीं, शासन के निर्देश पर मेला ग्राउंड में एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) शाखा की स्थापना के लिए 2000 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी बोर्ड समक्ष प्रस्तुत किया। इसके लिए सभासदों की एक समिति का गठन किया। उक्त समिति मेला ग्राउंड का मुआयना करके उपयुक्त स्थल का चयन कर कार्य अमल में लाएगी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत वर्ष 2020-21 हेतु बुनियादी अनुदान की द्वितीय किश्त के रूप में 2 करोड़ 34 लाख 71 हजार 887 रुपये नगरपालिका को आवंटित किए। उक्त धनराशि नगर में विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इनमें 25 लाख रुपये की लागत से सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। मोहल्ला शाहविलायत में कब्रिस्तान से होकर गुजर रही नाली का जनहित में स्वरूप बदलने की स्वीकृति दी। इसमें कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी एसडीएम राकेश कुमार सिंह, मनोज सिंघल, विपिन गर्ग, विनय कुमार, शराफत मलिक, शाह फैसल, अमजद इलाही, विपिन भारतीय, मो. समीर, मो. वाजिद, मजाहिर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed