फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry with one party filing a report in a fight, the Gujjar community held a panchayat

Muzaffarnagar News: झगड़े में एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करने से नाराज गुर्जर समाज ने की पंचायत

Sun, 18 Aug 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Angry with one party filing a report in a fight, the Gujjar community held a panchayat
छपार। चार दिन पूर्व युवकों के दो गुटों में हुए झगड़े में एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करने से नाराज दूसरे पक्ष के गुर्जर समाज के लोगों ने पंचायत की। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सीओ सदर ने एक सप्ताह में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर महापंचायत की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन



गांव तेजलहेड़ा में 14 अगस्त को चारे की बोगी एक बाइक से टच हो गई थी। तब दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के युवक घायल हुए थे। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। दूसरे पक्ष के अंकुर का भी पुलिस ने मेडिकल कराया था लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही की थी। बरला बसेड़ा मार्ग पर स्थित एक मकान पर गुर्जर समाज के गांव खिंदडिया, छपरा, ताजपुर, रेत्ता नंगला, मांडला, सिमरती आदि एक दर्जन गांव की लोगों ने अंकुर पक्ष के समर्थन में पंचायत हुई। पंचायत में आयोजक आदित्य उर्फ बोबी ने कहा कि झगडा दोनों ओर से हुआ। चोटें दोनों पक्षों को आई। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट एक पक्ष की ओर से दर्ज की। जबकि रिपोर्ट दोनों पक्षों की होनी चाहिए थी।
विज्ञापन

हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार ने कहा कि झगड़ा दो जाति के युवकों का है। इसमें जन प्रतिनिधियों की आगे बढ़कर समझौता कराना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर ने भी आश्वासन दिया कि वह समाज के साथ है। उधर, पुरकाजी, चरथावल, छपार थाने की पुलिस, पीएससी के साथ सीओ सदर पंचायत में पहुंचे। एक सप्ताह में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब पंचायत समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य उर्फ बोबी ने एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर महापंचायत की चेतावनी दी। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, अंकित गुर्जर, प्रधान राजकुमार, विनय कुमार, सुनील कुमार, दीपक राणा पूर्व प्रधान, नरपत सिंह पूर्व प्रधान, मांगेराम, सतीश गुर्जर आदि पंचायत में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed