फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger expressed over laxity of work in 134 villages

134 गांवों में कार्य की शिथिलता पर जताया रोष

Sun, 16 Oct 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed over laxity of work in 134 villages
मुजफ्फरनगर। सीडीओ संदीप भागिया ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ओडीएफ प्लस में 134 ग्रामों में कराये जा रहे कार्यों के संबंध में ग्राम पंचायत सचिवों, कंसल्टिंग इंजीनियर, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खंड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। कार्य में धीमी गति पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सीडीओ ने कहा कि प्रदेेश सरकार का फोकस गांवों को स्वच्छ बनाना है। इसमें सरकारी सिस्टम के साथ जन सहभागिता भी जरूरी है। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने गांवों की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ओडीएफ प्लस 134 ग्रामों में कार्ययोजना के अनुसार निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक नही है। सीडीओ ने ओडीएफ प्लस 134 ग्रामों में कार्ययोजना के अनुसार निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर सचिवों को फटकार लगाते हुए कड़े निर्देश दिये।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि नियमानुसार टेंडर आमंत्रित कर निर्माण कार्य कराते हुए भुगतान की कार्यवाही की जाये। इसके अतिरिक्त अन्य विकास कार्यक्रमों, योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से करते हुए प्रगति में सुधार किये जाने के कड़े निर्देश दिए। लापरवाही बरतने अथवा वित्तीय नियमों का पालन करते हुए कार्य संपादित न करने वाले सचिवों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed