फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger among villagers due to insult of national flag

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers due to insult of national flag
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव खाईखेड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर काफी समय से एक ही राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है, जो वर्तमान में बेहद क्षतिग्रस्त हालत में है। राष्ट्रीय ध्वज की यह हालत देख ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ककरौली-जानसठ मार्ग स्थित गांव खाईखेड़ा में मुख्य मार्ग पर ही आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। उक्त केंद्र पर 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था, जिसे नियम विरुद्ध तरीके से आज तक उतारा नहीं गया। नतीजतन, सर्दी-गर्मी, बरसात और तेज धूप झेलते-झेलते राष्ट्रीय ध्वज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह आलम तब है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र पर हर माह खाद्यान्न वितरण होता है। यही नहीं, मुख्य मार्ग पर होने के चलते मोरना से जानसठ जाने के लिए अधिकारी भी इसी बिल्डिंग के आगे से गुजरते हैं, लेकिन आज तक किसी ने भी राष्ट्रीय ध्वज की इस हालत पर ध्यान तक नहीं दिया। ऐसे में ग्रामीणों में प्रशासन के रवैये को लेकर काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय ध्वज को उतरवाने के साथ ही इसके लिए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed