फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   An elderly man lodged in jail died due to chest pain

Muzaffarnagar News: जेल में बंद बुजुर्ग की सीने में दर्द होने से मौत

Fri, 05 Sep 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
An elderly man lodged in jail died due to chest pain
मुजफ्फरनगर। सीने में दर्द होने पर जेल में बंद दुष्कर्म व दहेज एक्ट के आरोपी 70 वर्षीय दिलशाद उर्फ लिल्ला की मौत हो गई। परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि मूल रूप से जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह के गांव नंगला राजपूत निवासी 70 वर्षीय दिलशाद उर्फ लिल्ला सात अगस्त से जिला जेल में बंद था। उसे रतनपुरी थाना पुलिस ने जेल में दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को उसे सीने में दर्द की परेशानी हुई तो उसे जेल के अस्पताल में उपचार दिलाया गया। दवाई देने पर हालत में कुछ सुधार हुआ लेकिन लगभग फिर से परेशानी हुई तो उसे जेल के अस्पताल से जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सूचना् मिलने पर नई मंंडी कोतवाली पुलिस व परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। शाम के समय शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि दिलशाद पर दहेज व दुष्कर्म आदि धाराओं का मुकदमा दर्ज था। संभवत: हार्ट अटैक होने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed