Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The wind kept shifting from morning till evening, and pollution levels continued to rise.

Muzaffarnagar News: सुबह से शाम तक बदलती रही हवा, बढ़ता गया प्रदूषण

Fri, 13 Nov 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The wind kept shifting from morning till evening, and pollution levels continued to rise.
चरथावल रोड पर गुड़ कोल्हुओं से निकलने वाला धुआं फैला रहा वायु प्रदूषण। संवाद
मुजफ्फरनगर। जिले में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। औसत एक्यूआई 256 रहा, जबकि शहर के नई मंडी में हवा की गुणवत्ता का स्तर 323 तक पहुंच गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है। अस्थमा के रोगियों के लिए यह बड़ी मुश्किलों वाली स्थिति है।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। लगातार श्रेणी में बने रहने वाले एक्यूआई के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को नई मंडी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 323 तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक ऊंचा स्तर है।
विज्ञापन

बुढ़ाना मोड़ स्थित मॉनिटरिंग स्टेशन पर भी एक्यूआई 220 दर्ज किया गया। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी है। सुबह और शाम के समय आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से एलर्जी, अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेंद्र त्रिखा के अनुसार प्रदूषण के इस स्तर पर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
-------
किस दिन किस तरह की रही हवा
तिथि एक्यूआई
12 नवंबर 256
11 नवंबर 210
10 नवंबर 209
09 नवंबर 225
08 नवंबर 219
-------
मॉस्क और चश्मे का प्रयोग जरूरी
हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि प्रदूषित हवा से बचने के लिए मॉस्क और चश्मे का प्रयोग किया जाना चाहिए। मॉस्क से सांस के रोगियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा चश्मे का प्रयोग किए जाने से आंखों में जलन से भी राहत मिलेगी।
-------
ये है प्रदूषण की वजह
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के कई कारण हैं, जिनमें वाहनों से होने वाला उत्सर्जन, पराली जलाना, औद्योगिक गतिविधियां और मौसमी कारक शामिल हैं। दिवाली जैसे त्योहारों के बाद पटाखों के धुएं से भी प्रदूषण की स्थिति और गंभीर हुई है।
-------
इस तरह करें प्रदूषण से बचाव
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए लोगों को सुबह और देर शाम अनावश्यक रूप से खुले में निकलने से बचना चाहिए। बाहर जाते समय अच्छी गुणवत्ता वाला माॅस्क पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषित वातावरण में शारीरिक गतिविधियों से दूर रखें। सांस लेने में परेशानी या एलर्जी की शिकायत होने पर चिकित्सकीय सलाह लें। साथ ही, कूड़ा और अन्य अपशिष्ट जलाने से बचें और प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

----
वर्जन
लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में एनसीआर के नियमों का पालन कराया जा रहा है। उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। - गीतेश चंद्रा, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed