{"_id":"6af5c4e8b5e584c9ac04cc8a","slug":"the-municipality-has-approved-the-proposal-for-road-construction-and-beautification-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-185133-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नगर पालिका ने सड़क निर्माण और सुंदरीकरण के प्रस्ताव को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नगर पालिका ने सड़क निर्माण और सुंदरीकरण के प्रस्ताव को दी मंजूरी
विज्ञापन
- 40 लाख रुपये से बनेगी सीसी रोड, थर्मोप्लास्ट और कैट्स आई भी लगेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के फक्कर शाह चौक और उसके आसपास के क्षेत्र की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। नगर पालिका परिषद की ओर से यहां सड़क निर्माण के साथ ही चौक के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने लगभग 50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। योजना के तहत करीब 40 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जबकि लगभग 10 लाख रुपये चौक के आसपास के सुंदरीकरण पर खर्च किए जाएंगे।
नगर पालिका की छह नवंबर को आयोजित बोर्ड बैठक में इस कार्य से संबंधित बजट प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। पालिका ईओ पवन कुमार ने बताया कि सड़क को बेहतर बनाने के लिए सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सड़क पर थर्मोप्लास्ट मार्किंग और कैट्स आई भी लगाई जाएंगी।
इससे रात के समय वाहन चालकों को सड़क की स्थिति और दिशा समझने में आसानी होगी। करीब 10 लाख रुपये की धनराशि से फक्कर शाह चौक के आसपास सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे।