फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amit Shah gets clean chit

अमित शाह को क्लीनचिट

Thu, 21 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 21 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah gets clean chit
मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन


दो साल पहले अप्रैल 2014 को लोकसभा चुनाव के दौरान जड़वड़ गांव में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा में जाति और धर्म के नाम पर वोटरों को लामबंद करने के आरोप में उनके खिलाफ यह मुकदमा दर्ज हुआ था। ककरौली पुलिस ने इस मुकदमे में एफआर लगाकर पत्रावली न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां दाखिल कर दी है।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चार अप्रैल को बिजनौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह के समर्थन में ककरौली के गांव जड़वड़ में चुनावी सभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन


जिसमें शाह ने सूबे की सपा सरकार के खिलाफ जमकर निधाना साधते हुए मुलायम सिंह यादव को मुल्ला मुलायम सिंह कहा था।

शाह का भाषण विवादों में घिर गया था। चुनावी सभा के आठ दिन बाद 12 अप्रैल 2014 को तत्कालीन जानसठ एसडीएम बाबूराम की ओर से अमित शाह के खिलाफ ककरौली थाने पर धारा 188 आईपीसी और 123 (3) लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1951 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि शाह ने अपने भाषण में जाति और धर्म के नाम पर वोटरों को लामबंद करने का प्रयास कर आदर्श चुुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

तभी से यह मुकदमा लंबित चल रहा था। दो साल बाद अब ककरौली पुलिस ने इस मुकदमे में अमित शाह को क्लीनचिट दे दी। ककरौली पुलिस ने मुकदमे में एफआर लगा कर पत्रावली न्याययिक मजिस्ट्रेट के यहां दाखिल कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed