{"_id":"5e63ec748ebc3eeacf241512","slug":"ambulance-collides-with-truck-parked-on-state-highway-two-killed-devband-news-mrt472567189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से टकराई , महिला रोगी व चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से टकराई , महिला रोगी व चिकित्सक की मौत
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रोगी को लेकर दिल्ली जा रही एंबुलेंस स्टेट हाईवे-59 पर स्थित फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे एंबुलेंस में सवार महिला रोगी और एक चिकित्सक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया।
ज्वालापुर के आदर्श नगर निवासी सुनीता कश्यप कुछ दिन पूर्व घर में काम करने के दौरान आग में झुलस गई। परिजनों ने देहरादून के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया । वहां हालत में अधिक सुधार नहीं होने पर शनिवार को सुनीता का बेटा शुभम कश्यप, ज्वालापुर निवासी परिचित अनुभव चौहान और चिकित्सक डॉ. गौरव कुमार सुनीता को एंबुलेंस में लेकर दिल्ली अस्पताल जा रहे थे। एंबुलेंस को देहरादून निवासी चालक वैभव पांडेय चला रहे थे। जब वह स्टेट हाईवे-59 पर बने फ्लाईओवर पर गेस्ट हाउस के समीप पहुंचे तो एंबुलेंस खराब हालत में खड़े 20 टायरा ट्रक से टकरा गई। इससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सुनीता कश्यप और चिकित्सक डॉ. गौरव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम, अनुभव और चालक वैभव गंभीर घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। जबकि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कहा मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।