फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amar Ujala Foundation to set up blood donation camp on June 14

रक्तदान करें, लोगों का जीवन बचाएं

Wed, 10 Jun 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation to set up blood donation camp on June 14
अमर उजाला फाउंडेशन 14 जून को लगाएगा रक्तदान शिविर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में वृह्द रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।

रक्तदान महादान है। हम रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवन दान दे सकते हैं। हम एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचा सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार रक्तदान के फायदे भी हैं। रक्त दान करने से शरीर में नया रक्त बनता है तथा खून का संचार भी तेज होता है। रक्तदान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर सुबह दस बजे रक्तदान शिविर का आयोजन स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में आप भी रक्तदान करके किसी की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो सकते हैं। 14 जून को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक शिविर में रक्तदान किया जाएगा। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा और सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी। रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे, जिसके जरिए वह जरूरत पड़ने पर बाद में रक्त भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed