फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amar Ujala Abhiyan: 87 percent vaccination of children in the age group of 12 to 14 years

12 से 14 साल तक के बच्चों का 87 प्रतिशत टीकाकरण

Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan: 87 percent vaccination of children in the age group of 12 to 14 years
मुजफ्फरनगर। बच्चों के टीकाकरण को लेकर जिले में उत्साह देखने को मिला है। पांच से 12 साल तक के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की मंजूरी मिल गई है, लेकिन अभी इसकी शुरूआत के लिए गाइडलाइन नहीं मिली है। जिले में चल रहे 12 से 14 साल के बच्चों का अब तक 87 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि 1,17, 555 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला था। अब तक पहली डोज 1,02,030 बच्चों को लगी है। दूसरी डोज अब तक सिर्फ 12,903 बच्चों को लगी है, कुल लक्ष्य का 13 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

15 से 18 आयु वर्ग को लगे शत प्रतिशत टीके
सीएमओ ने बताया कि 15 से 18 साल तक की उम्र के 1,94,639 किशोरों को टीका लगना था। अब तक प्रथम डोज 2,08,270 और दूसरी डोज 1,97, 250 किशोरों को लग चुकी है। निर्धारित केंद्रों पर रोजाना टीकाकरण चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की टीकाकरण की तैयारी
सीएमओ ने बताया कि अभी तक आधिकारिक रूप से कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। लेकिन स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की गई है। स्कूली की सूची तैयार की जा रही है, ताकि तेजी से टीकाकरण पूरा किया जा सके। मई के पहले सप्ताह में टीकाकरण शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 फीसदी लोगों ने ही ली एहतियाती खुराक
जिले में कोरोना से बचाव के लिए एहतियाती खुराक 2,74,745 लोगों को लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक यह 13 फीसदी लोगों को ही लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed